BDS Kya Hai
BDS का फुल फॉर्म (Bachelor Of Dental Surgery) बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी होता है। यह कोर्स डेंटिस्ट यानि दन्त चिकत्सक बनने के लिए किया जाता है। इस कोर्स में छात्रों को दांत या दंत समस्याओं और सर्जरी के बारे में सिखाया जाता है। यह 4 वर्ष की अंडरग्रेजुएशन डिग्री कोर्स है जिसमें 1 वर्ष की इंटर्नशिप भी शामिल होती है।
डेंटिस्ट बनने के लिए BDS से बेहतर कोई सुझाव नहीं हो सकता। यह कोर्स दन्त चिकित्सक से जुड़ा सबसे अच्छा डिग्री कोर्स है। जिसे आप चाहे तो 12वीं की पढ़ाई पूरी होने बाद कर सकते है। बीडीएस एक ऐसे व्यक्ति को दी जाने वाली डेंटल डिग्री है जो दांतों से संबंधित समस्याओं के उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
दंत चिकित्सक सभी दंत और उससे संबंधित रोगों की रोकथाम, निदान और उपचार करता है। जिस तरह से शरीर के प्रत्येक अंग के लिए किसी ना किसी तरह का डॉक्टर होता है उसी तरह से दाँतों की सुरक्षा के लिए भी डॉक्टर होता है जिसे ‘Dental Surgeon’ कहते है।
BDS Full Form In Hindi
बीडीएस का फुल फॉर्म ‘बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी – Bachelor Of Dental Surgery’ होता है।
B- Bachelor of
D- Dental
S- Surgery
0 टिप्पणियाँ